
आज ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित होकर इस महत्वपूर्ण अवसर का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत की स्थानीय प्रतिभा, उत्पादों और उद्यमशीलता को वैश्विक पहचान मिल रही है। उत्तर प्रदेश के उद्यमी, कारीगर और युवा अपने हुनर एवं नवाचार के साथ देश-विदेश के बाजारों में नई संभावनाएँ तलाश रहे हैं। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, नवाचार, स्थानीय उत्पादों और उद्यमशीलता को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। यह आयोजन प्रदेश के उद्योग, व्यापार, कारीगरों, स्टार्टअप और युवा उद्यमियों के लिए नए अवसरों, संवाद और वैश्विक बाजारों से जुड़ने का मंच प्रदान करता है। यही बदलते और आत्मनिर्भर भारत की नई तस्वीर है।






