
आज नोएडा सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से अवगत हुआ और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
क्षेत्रवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय करना निरंतर जारी रहेगा। जनसेवा और क्षेत्रवासियों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है।






