आज ग्रेटर नोएडा के कालीबाड़ी में आयोजित दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सम्मिलित होकर माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजन किए। माँ के श्रीचरणों में शीश नवाकर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। दुर्गा पूजा हमारी आस्था, शक्ति और सनातन संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है।
इसके पश्चात ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर में आयोजित रामलीला मंचन में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम की पावन लीलाओं का आनंद लिया। रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और धर्म के संदेश को आत्मसात करने की प्रेरणा मिलती है। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी गौरवशाली विरासत को सहेजने और समाज में सद्भाव एवं एकता की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
माँ दुर्गा एवं प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि का वास हो।
जय माता दी! जय श्रीराम! 🙏🚩







