कल शाम गौर सिटी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम की पावन लीलाओं का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादाओं का सजीव चित्रण भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा की समृद्ध विरासत को दर्शाता है।
प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को सदाचार, नैतिकता और जनकल्याण का संदेश देते हैं। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी आस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली परंपराओं से जोड़ने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का सुंदर अवसर प्रदान करते हैं।
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं कलाकारों को इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय श्रीराम! 🙏🚩







