आज नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैंप कार्यालय पर भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संयोजक (सोशल मीडिया) नियुक्त होने पर श्री शिवांश श्रीवास्तव जी एवं नवनियुक्त सह-संयोजकों से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर सभी को नई जिम्मेदारियाँ मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में सोशल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। डिजिटल माध्यमों के जरिए पार्टी की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन की गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने में सोशल मीडिया टीम का योगदान महत्वपूर्ण रहता है। आशा है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करेंगे।
श्री शिवांश श्रीवास्तव जी एवं सभी नवनियुक्त सह-संयोजकों को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई और सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ।







