
आज खुर्जा के जंक्शन रोड पर आयोजित भजन संध्या में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ भक्ति और आस्था से परिपूर्ण इस पावन अवसर का हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भजनों की मधुर धुनों और भक्तिमय वातावरण ने आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता का सुंदर अनुभव कराया।
भजन संध्या जैसे धार्मिक आयोजन हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को बढ़ावा देते हैं। ऐसे अवसर हमें ईश्वर के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने और आध्यात्मिक मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा देते हैं।
ईश्वर की कृपा सभी पर बनी रहे तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।






