आज नोएडा के सेक्टर-31 स्थित आईएमए हाउस में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), नोएडा द्वारा आयोजित दीपावली समारोह एवं पदाधिकारियों के पद ग्रहण समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सभी चिकित्सक साथियों से आत्मीय भेंट की तथा उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
समारोह के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनकी नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई दी और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। चिकित्सा जगत से जुड़े सभी चिकित्सक समाज के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजन चिकित्सकों के बीच आपसी संवाद, सहयोग और संगठनात्मक एकजुटता को प्रोत्साहित करते हैं।
कामना है कि दीपावली का यह पावन पर्व सभी चिकित्सक साथियों एवं उनके परिवारों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। नवनियुक्त पदाधिकारियों का कार्यकाल सफल एवं उपलब्धिपूर्ण रहे।







