
आज नोएडा के सेक्टर-119 स्थित मिलेनियम स्कूल में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं फिटनेस को समर्पित ‘बच्चों का माटी-4’ चिल्ड्रन्स एक्टिविटीज कैंप कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास के साथ-साथ उनमें स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित क्विज, कला प्रतियोगिता, मैजिक शो, योग एवं मेडिटेशन जैसी विभिन्न गतिविधियों में सहभागिता कर उनका उत्साहवर्धन किया। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।






