बाबा खड़क सिंह मार्ग पर 184 नए सांसद आवासों का लोकार्पण

बाबा खड़क सिंह मार्ग पर 184 नए सांसद आवासों का लोकार्पण

आज बाबा खड़क सिंह मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के साथ 184 नए टाइप-VII बहुमंज़िला फ्लैट्स का लोकार्पण किया। आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल इन आवास व्यवस्थाओं से जनप्रतिनिधियों को बेहतर सुविधाएँ और रहने का अनुकूल माहौल प्राप्त होगा।

रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह और आशीर्वाद

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज नोएडा सेक्टर-92 में ब्रह्म कुमारी रेणु दीदी समेत अन्य बहनों से राखी बंधवाकर उनका स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पवित्र रिश्ते के अवसर पर सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

जिला सचिव श्री प्रवीण राय जी से भेंट

आज नोएडा सेक्टर-27 कैंप कार्यालय पर जिला सचिव (जिला सदर, त्रिपुरा) श्री प्रवीण राय जी से शिष्टाचार भेंट की तथा आपसी संवाद के माध्यम से विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से भेंट

आज नई दिल्ली में भारत के माननीय गृहमंत्री श्री Amit Shah जीसे शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उनके विचारों और नेतृत्व से प्रेरणा प्राप्त हुई।

संसद हाउसिंग कमेटी की बैठक में सहभागिता

आज नई दिल्ली स्थित बाबा खड़ग सिंह मार्ग पर संसद की हाउसिंग कमेटी के माननीय सदस्यों के साथ मीटिंग कर आवासन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। यह बैठक सांसदों के लिए सुविधाजनक एवं सुनियोजित आवास प्रबंधन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

“महावतार नरसिंह” फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में सहभागिता

सनातन धर्म की जय 🚩 आज नोएडा सेक्टर-129 में प्रिय क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ “महावतार नरसिंह” फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग में सम्मिलित हुआ तथा यह प्रेरणादायक फिल्म देखी। यह फिल्म भारत की सनातन संस्कृति और धर्म की दिव्यता को एक अद्भुत cinematic रूप में प्रस्तुत करती है, जो भावनाओं, श्रद्धा और आध्यात्म से परिपूर्ण…

खैरपुर गुर्जर बना आदर्श गांव: ₹794.75 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ

ग्रेटर नोएडा स्थित ग्राम सभा खैरपुर गुर्जर को आदर्श गांव घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में ₹794.75 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया तथा प्रिय ग्रामवासियों को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में मा. दादरी विधायक श्री Tejpal Nagar जी एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता गण की गरिमामयी उपस्थिति…

सुनपुरा मंदिर सौंदर्यीकरण: विकास के प्रति प्रतिबद्धता

आज ग्रेटर नोएडा स्थित ग्राम सभा सुनपुरा में मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए ₹1 करोड़ 8 लाख 65 हजार की स्वीकृति के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा प्रिय क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर मा. दादरी विधायक श्री Tejpal Nagar जी, गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री Abhishek Sharma जी, एवं पार्टी के…

जनसंवाद के माध्यम से समाधान की ओर

आज ग्रेटर नोएडा कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना एवं समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता के साथ सतत संवाद और तत्परता से समस्या समाधान ही एक उत्तरदायी जनप्रतिनिधि की पहचान है।

किसान मजबूत, तो देश मजबूत🌾🇮🇳

गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में आज किसान बंधुओं के साथ मिलकर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी करने के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का संबोधन सुना। प्रधानमंत्री जी ने आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अन्नदाताओं के कल्याण एवं समृद्धि हेतु जारी ₹20,500 करोड़ की धनराशि DBT…