आज ग्रेटर नोएडा के चिपियाना बुजुर्ग गाँव में लगभग ₹11.85 करोड़ की लागत से होने वाले महत्वपूर्ण विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस परियोजना के अंतर्गत रेलवे पुल से गोस्वामी रोड तथा ए.बी.एस. कॉलेज से प्राथमिक विद्यालय तक कंक्रीट सड़क एवं कंक्रीट नाली का निर्माण किया जाएगा। इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ-साथ जल निकासी व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में दादरी विधायक तेजपाल नागर जी, गौतमबुद्धनगर जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी जी, कार्यकर्ता गण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सड़क, सुगम आवागमन और व्यवस्थित जल निकासी जैसी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।







