
आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं माननीय राज्यसभा सांसद विनोद तावड़े जी से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्हें भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
विनोद तावड़े जी के संगठनात्मक अनुभव और कुशल नेतृत्व से उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन को और अधिक मजबूती एवं नई ऊर्जा प्राप्त होगी। विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।






