आज नोएडा के सेक्टर-137 में सार्वजनिन पूजा समिति द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी के साथ सम्मिलित होकर माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर माँ के श्रीचरणों में शीश नवाकर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
माँ दुर्गा की आराधना शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देती है। दुर्गा पूजा हमारी समृद्ध भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सनातन परंपराओं का प्रतीक है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ हमारी सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं समृद्धि का वास हो।
जय माता दी! 🙏🚩







