गौतमबुद्ध नगर की पावन धरती से 2027 के विजय संकल्प का शंखनाद करते हुए दादरी में आयोजित “आत्मनिर्भर भारत संकल्प जनसभा” में सहभागिता की। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी जी के लोकसभा क्षेत्र में प्रथम आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। जनसभा में हजारों की संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनसमूह का उत्साह और ऊर्जा संगठन की मजबूती का स्पष्ट प्रमाण रही।
इस दौरान पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर जी, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के सुशासन पर जनता के अटूट विश्वास को रेखांकित किया गया। यह जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि वर्ष 2027 में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाकर विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।







