आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) द्वारा आयोजित 35वीं वार्षिक बैठक, बिजनेस डेवलपमेंट एवं एमएसएमई अवॉर्ड्स कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों एवं उद्यमियों से संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उद्योग एवं एमएसएमई क्षेत्र के विकास, उद्यमिता को बढ़ावा देने और देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में छोटे एवं मध्यम उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई। सशक्त एमएसएमई क्षेत्र रोजगार सृजन, नवाचार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।







