नोएडा के इंदिरा गांधी कला केंद्र, सेक्टर-6 में सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जन्म के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं स्लम फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ विचार गोष्ठी एवं स्मारिका ‘पटेल प्रेरणा’ के विमोचन समारोह में सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। उनका दृढ़ नेतृत्व, राष्ट्रनिष्ठा और एकता के प्रति समर्पण आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार एवं आदर्श सदैव एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण का मार्गदर्शन करते रहेंगे।







