आज चिल्ला स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से नोएडा स्टेडियम, गौतमबुद्धनगर तक आयोजित ‘वॉकथॉन’ में सम्मिलित होकर गंभीर चिकित्सा सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने की इस सराहनीय पहल का हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त हुआ। इंडियन सोसाइटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (आईएससीसीएम) दिवस के अवसर पर आयोजित इस वॉकथॉन का उद्देश्य गंभीर चिकित्सा सेवाओं के महत्व को जन-जन तक पहुँचाना और समुदाय को इनके प्रति जागरूक करना है।
स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समय पर बीमारी की पहचान और आवश्यकता पड़ने पर त्वरित चिकित्सा सहायता अत्यंत आवश्यक है। गंभीर परिस्थितियों में समय पर उचित उपचार और बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ अनेक जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस जन-जागरूकता पहल को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं आयोजकों को हार्दिक शुभकामनाएँ। आशा है कि ऐसे प्रयास समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देंगे और एक स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण में सहायक होंगे।







