जय श्रीकृष्ण! 🚩🙏 आज नोएडा के सेक्टर-56 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर एवं सेक्टर-34 में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं के साथ जन्माष्टमी के पावन उत्सव की खुशियाँ साझा करने का सौभाग्य मिला।
इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया तथा सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और उनके जीवन में प्रेम, सद्भाव, खुशहाली एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही मंगलकामना है।







