आज नोएडा के सेक्टर-19 स्थित सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ भक्ति एवं उल्लास से परिपूर्ण जन्माष्टमी के पर्व को मनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का यह पावन पर्व हमें धर्म, सत्य, प्रेम और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का संचार हो, यही मंगलकामना है।







