माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे विशेष प्रबुद्ध जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज नोएडा सेक्टर 15A में श्री ओ. पी. भूटानी जी (95 वर्षीय), रिटायर्ड डीजी, BSF एवं ITBP से शिष्टाचार भेंट कर विकसित भारत, सुशासन, राष्ट्र निर्माण एवं जनकल्याण के विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर देश की सुरक्षा एवं राष्ट्रसेवा में उनके दीर्घ अनुभव, समर्पण और अतुलनीय योगदान के बारे में प्रेरणादायी संवाद हुआ। साथ ही विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने में समाज की सक्रिय सहभागिता की आवश्यकता पर भी विचार साझा किए गए।
Share this post







