आज नोएडा के सेक्टर-33 में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पावन आयोजन में माननीय उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी के साथ सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस आध्यात्मिक अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, उनके दिव्य संदेशों और जीवन मूल्यों का स्मरण किया।
इस अवसर पर नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी एवं पूर्व नोएडा महानगर अध्यक्ष श्री मनोज गुप्ता जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। श्रीमद्भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन हमारी आध्यात्मिक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के साथ समाज में भक्ति, सद्भाव एवं सकारात्मकता का संदेश देते हैं।
प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में प्रेम, शांति एवं सद्भाव का भाव निरंतर प्रबल होता रहे।







