आज सूरजपुर, दादरी में श्री आदर्श रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम की पावन लीलाओं का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रामलीला भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का अभिन्न अंग है, जो प्रभु श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
प्रभु श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, धर्म, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे और समाज को सदाचार, नैतिकता एवं जनकल्याण की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देते रहेंगे। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी आस्था को मजबूत करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
श्री आदर्श रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारियों, आयोजकों एवं कलाकारों को इस सराहनीय आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
जय श्रीराम! 🙏🚩







