आज जेवर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंगरौली में प्रभु श्री राम एवं भगवान परशुराम जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के पावन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दिव्य अवसर पर विधि-विधान से सम्पन्न धार्मिक अनुष्ठान एवं भक्तिमय वातावरण ने समूचे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।
इस पावन कार्यक्रम में अलीगढ़ सांसद श्री सतीश गौतम जी, एमएलसी श्री श्रीचंद शर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अमित चौधरी जी सहित अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में प्रिय क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने प्रभु श्री राम एवं भगवान परशुराम जी के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।







