
खुर्जा एन.आर.ई.सी. डिग्री कॉलेज में सांसद खेल महोत्सव
कल दिनांक 28 फरवरी को खुर्जा विधानसभा स्थित एन.आर.ई.सी. डिग्री कॉलेज में ‘सांसद खेल महोत्सव’ के अंतर्गत आयोजित होने वाले खेल आयोजनों के उद्घाटन सत्र में उपस्थित रहूंगा।
आप सभी प्रिय क्षेत्रवासियों से विनम्र आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में खेल आयोजन स्थल पर उपस्थित होकर प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें। खेल महोत्सव युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करता है तथा समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
आइए, मिलकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाएं और खेल संस्कृति को सशक्त बनाएं।






