
आज ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह एवं ‘शब्दमधु’ वार्षिक स्मारिका के विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर स्मारिका का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकार बंधुओं को रंगोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मीडिया समाज का सशक्त स्तंभ है, जो जनभावनाओं, विकास कार्यों एवं सामाजिक सरोकारों को व्यापक मंच प्रदान करता है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से संवाद, सहयोग एवं आपसी समन्वय को नई ऊर्जा मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान गौतमबुद्ध नगर जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी, मा. दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी, मा. जेवर विधायक श्री धीरेंद्र सिंह जी एवं पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।






