आज नोएडा सेक्टर-27 में आयोजित ‘होली मिलन समारोह’ में सम्मिलित होकर उपस्थित प्रिय क्षेत्रवासियों को रंगोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
होली का पावन पर्व प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर आपसी संवाद, मिलन एवं उत्साह का सुंदर वातावरण देखने को मिला। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने, सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ करने और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।







