माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जेवर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन हेतु दिनांक 28 मार्च को गौतमबुद्ध नगर आगमन के उपलक्ष्य में आज जेवर के गाँव झुप्पा छोटा, छतंगा बड़ा एवं छतंगा कलां का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र में उत्साह और खुशी का अद्भुत माहौल देखने को मिला—हर चेहरे पर उम्मीद, हर दिल में गर्व और हर घर में इस ऐतिहासिक पल की चर्चा रही।
प्रिय ग्रामवासियों से संवाद करते हुए सभी से आग्रह किया कि वे उद्घाटन स्थल पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। यह अवसर गौतमबुद्ध नगर की विकास यात्रा में एक नई दिशा और ऊर्जा का प्रतीक है।
आइए, हम सभी मिलकर इस ऐतिहासिक अवसर का उत्साहपूर्वक स्वागत करें और क्षेत्र को मिली इस अमूल्य सौगात का हिस्सा बनें।







