आज नोएडा सेक्टर-34 स्थित कम्युनिटी सेंटर में निवासियों के आवागमन की सुविधा हेतु निर्मित पैसेंजर लिफ्ट के लोकार्पण समारोह में मा. नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी, जन प्रतिनिधिगण, पार्टी के पदाधिकारीगण एवं प्रिय क्षेत्रवासियों के साथ सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर लिफ्ट का लोकार्पण कर उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित किया तथा क्षेत्र में सुविधाओं को और बेहतर बनाने के संकल्प को दोहराया। यह सुविधा विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों एवं सभी निवासियों के लिए आवागमन को सरल एवं सुगम बनाएगी।







