आज सेक्टर-19, नोएडा में भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित निःशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर हेलमेट वितरित किए। इस दौरान उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया तथा सुरक्षित यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और जनजीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के जागरूकता अभियान अत्यंत आवश्यक हैं। हेलमेट का उपयोग न केवल एक नियम है, बल्कि यह जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम भी है।
यह पहल समाज में जिम्मेदार नागरिकता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है। इस महत्वपूर्ण जनहितकारी अभियान के सफल आयोजन के लिए भारत विकास परिषद एवं सभी आयोजकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।







