
आज नोएडा सेक्टर-55 स्थित पार्क में विधायक श्री पंकज सिंह जी के साथ सार्वजनिक जिम का उद्घाटन किया तथा उपस्थित क्षेत्रवासियों को संबोधित किया। यह पहल क्षेत्र के नागरिकों, विशेषकर युवाओं को स्वस्थ, सक्रिय और अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगी। ऐसे सार्वजनिक सुविधाएं न केवल स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करती हैं।
विश्वास है कि यह जिम स्थानीय निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा, जहां वे नियमित व्यायाम के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाएंगे और फिट इंडिया के संकल्प को साकार करने में योगदान देंगे।






