आज नोएडा के सेक्टर-18 स्थित रैडिसन ब्लू में आयोजित NOIDA APICON 2026 के उद्घाटन समारोह में सहभागिता की गई। इस अवसर पर देशभर से आए वरिष्ठ चिकित्सकों, चिकित्सा विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों के साथ सार्थक संवाद हुआ। यह आयोजन चिकित्सा क्षेत्र में नवाचार, ज्ञान-विनिमय और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।चिकित्सा जगत के सभी विशेषज्ञों एवं आयोजकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ऐसे कार्यक्रम न केवल चिकित्सा क्षेत्र को नई दिशा देते हैं, बल्कि ‘स्वस्थ, सशक्त और विकसित भारत’ के निर्माण के संकल्प को भी और अधिक मजबूती प्रदान करते हैं। सामूहिक प्रयासों से ही स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता, पहुंच और प्रभावशीलता सुनिश्चित की जा सकती है।
Share this post







