आज नोएडा के सेक्टर-23 में श्री एस.एस. जैन सभा, नोएडा द्वारा आयोजित विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस समारोह में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद कर उनके अनुभवों और विचारों को सुना तथा सभी वरिष्ठ नागरिकों को विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
समाज और परिवार के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों के अनुभव, मार्गदर्शन एवं योगदान सदैव अमूल्य रहे हैं। उनकी जीवन यात्रा और अनुभव नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। वरिष्ठजनों के सम्मान, गरिमा और सुखद जीवन के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है।
सभी वरिष्ठ नागरिकों के स्वस्थ, सुखी एवं सम्मानपूर्ण जीवन की मंगलकामना करता हूँ।







