आज नोएडा के सेक्टर-6 में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के उद्घाटन समारोह में माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े इस नए संस्थान के शुभारंभ का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री नवाब सिंह नागर जी एवं सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और उन्नत जांच सेवाओं का विस्तार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।







