श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के साथ उत्सव की खुशियाँ साझा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति एवं आस्था में डूबे श्रद्धालुओं के साथ पर्व की मंगलमय खुशियाँ साझा कीं तथा सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो तथा प्रत्येक परिवार सदैव खुशहाल रहे, यही मंगलकामना है। श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, सत्य, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।







