आज नोएडा सेक्टर-62 में नोएडा विधायक श्री पंकज सिंह जी के साथ श्री राम मित्र मंडल द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का गणेश पूजन कर विधिवत शुभारंभ किया। इस पावन अवसर पर प्रभु श्रीराम का स्मरण करते हुए आयोजन की सफलता एवं सभी के सुख-समृद्ध जीवन की कामना की।
रामलीला भारतीय सनातन संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का अभिन्न अंग है। प्रभु श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश जन-जन तक पहुँचाने वाली रामलीला हमें जीवन में सदाचार अपनाने तथा समाज में नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देती है।
इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन के लिए श्री राम मित्र मंडल के सभी आयोजकों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे और ऐसे आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते रहें।







