आज अपने शिक्षक एवं पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर डॉ. रवि चतुर्वेदी जी से आत्मीय भेंट कर उनका स्नेह एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। उनसे मिलकर पुरानी स्मृतियाँ ताज़ा हुईं और उनके अनुभवों से प्रेरणा लेने का अवसर प्राप्त हुआ।
गुरु का स्नेह, मार्गदर्शन और जीवन के प्रति उनका दृष्टिकोण सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। डॉ. रवि चतुर्वेदी जी ने क्रिकेट कमेंट्री के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उनके अनुभव और व्यक्तित्व से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
उनसे हुई यह आत्मीय मुलाकात मेरे लिए सुखद एवं प्रेरणादायी रही। उनका स्नेह और आशीर्वाद सदैव इसी प्रकार मिलता रहे, यही कामना है।







