आज नोएडा सेक्टर-35 स्थित अपना घर आश्रम में आयोजित माता की चौकी में सम्मिलित होकर माँ के चरणों में शीश नवाया और सभी के सुख, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। माँ की भक्ति और आराधना से परिपूर्ण इस पावन अवसर पर आध्यात्मिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई।
माता रानी की कृपा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। माँ का आशीर्वाद हर व्यक्ति के जीवन से दुखों को दूर करे और सभी को स्वस्थ, सुखी एवं शांतिपूर्ण जीवन प्रदान करे। ऐसे धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और आपसी सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
जय माता दी! 🙏







