आज नोएडा स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में मेरठ-सहारनपुर खंड के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्री श्रीचंद शर्मा जी के समर्थन में शिक्षकों से संवाद किया और उनसे उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान शिक्षकों से संवाद कर शिक्षक समुदाय से जुड़े विषयों और उनकी भूमिका के महत्व पर चर्चा की।
शिक्षक समाज के निर्माण और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिक्षकों के हितों, सम्मान और शैक्षिक क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। शिक्षक समुदाय की सक्रिय भागीदारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाती है।
इस अवसर पर सभी शिक्षकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने और श्रीचंद शर्मा जी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।







