आज नोएडा स्थित मयूर स्कूल में मेरठ-सहारनपुर खंड के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्री श्रीचंद शर्मा जी के समर्थन में शिक्षकों से संवाद किया और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षक समुदाय से जुड़े विषयों तथा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर विचार साझा किए।
शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षक देश की आने वाली पीढ़ियों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। इसलिए शिक्षकों के सम्मान, हितों एवं कल्याण से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देना हम सभी का दायित्व है।
शिक्षा जगत की उन्नति और शिक्षक समुदाय के हितों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सभी शिक्षकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा श्रीचंद शर्मा जी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।







