आज नोएडा के सेक्टर-48 स्थित श्री श्री रविशंकर विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित दुर्गा पूजा तथा महर्षि नगर स्थित महर्षि आश्रम में आयोजित रामलीला एवं दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सम्मिलित होकर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इन धार्मिक आयोजनों में सहभागिता कर श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा की अनुभूति हुई।
दुर्गा पूजा और रामलीला हमारी समृद्ध सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत के महत्वपूर्ण अंग हैं। माँ दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, साहस और सदाचार की प्रेरणा देती है, वहीं प्रभु श्रीराम की जीवनगाथा सत्य, मर्यादा, त्याग और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देती है।
ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को सहेजने के साथ-साथ समाज में आपसी सद्भाव, एकता और भाईचारे की भावना को भी मजबूत करते हैं। माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।
जय माता दी! जय श्रीराम! 🙏🚩







