आज नोएडा के सेक्टर-82 स्थित केंद्रीय विहार-II एवं सेक्टर-78 में आयोजित दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सम्मिलित होकर माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर माँ के चरणों में शीश नवाकर सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
माँ दुर्गा शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक हैं। उनकी आराधना हमें सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। दुर्गा पूजा जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी आस्था और सनातन संस्कृति की परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ-साथ समाज में एकता, सद्भाव और आपसी भाईचारे की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।
माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली का वास हो। माँ सभी को उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन प्रदान करें।
जय माता दी! 🙏🚩







