आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट में भाजपा गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष श्री अभिषेक शर्मा जी के साथ दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर सम्मिलित होकर माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजन किए। इस अवसर पर माँ के श्रीचरणों में प्रार्थना कर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली बनाए रखने की कामना की। धार्मिक आयोजनों में सहभागिता हमारी आस्था और सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करती है।
इसके साथ ही प्रभु श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का आनंद लिया। रामलीला भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रभु श्रीराम के जीवन एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाती है। प्रभु श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, मर्यादा और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजन समाज में आपसी सद्भाव को बढ़ावा देने और नई पीढ़ी को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और प्रभु श्रीराम के आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहें।
जय माता दी! जय श्रीराम! 🙏🚩







