आज नोएडा सेक्टर-46 स्थित कम्युनिटी सेंटर में स्पंदन सोशल एवं सांस्कृतिक संस्था द्वारा आयोजित सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम एवं दुर्गा पूजा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित करने की पहल के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के प्रयास को सराहा।
महिलाओं को कौशल एवं संसाधन उपलब्ध कराकर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना समाज के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे प्रयास महिलाओं को अपनी प्रतिभा का उपयोग करने, स्वावलंबन की ओर आगे बढ़ने और परिवार की आर्थिक प्रगति में योगदान देने के अवसर प्रदान करते हैं।
इस अवसर पर माँ दुर्गा के दर्शन एवं पूजन कर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। माँ दुर्गा की कृपा सभी पर बनी रहे और समाज में सेवा, सहयोग एवं सद्भाव की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।
जय माता दी! 🙏🚩







