आज खुर्जा कैंप कार्यालय पर प्रिय क्षेत्रवासियों एवं कार्यकर्ताओं से आत्मीय भेंट कर उनकी समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। सभी की बातों को गंभीरता से सुना और उनकी आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं को समझने का प्रयास किया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं के उचित निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना जनसेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
क्षेत्र के विकास, जनकल्याण और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संवाद एवं समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प है।







