
आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज नोएडा सेक्टर-50 में आयोजित अखंड रामायण पाठ में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए मंगलकामना की।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि देशवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखें और भारत को निरंतर प्रगति, शांति एवं समृद्धि के पथ पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद प्रदान करें। श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेकर सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित की भावना को मजबूत करने का संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणादायी है।






