सेवा का सबसे सुंदर भाव है जरूरत के समय किसी के साथ खड़ा होना। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में मरीजों एवं उनके परिजनों से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा फल वितरित किए। इस अवसर पर उनके शीघ्र स्वस्थ होने और बेहतर स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
कार्यक्रम के दौरान नोएडा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान जी एवं अन्य पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। जरूरतमंदों के साथ संवेदनशीलता और अपनत्व के साथ खड़ा होना समाजसेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने और समाज में सहयोग एवं सद्भाव की भावना को बढ़ाने का निरंतर प्रयास होना चाहिए।







