आज ग्रेटर नोएडा स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी के साथ मेरठ-सहारनपुर खंड के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा जी के समर्थन में शिक्षकों से संवाद किया और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षक समुदाय से जुड़े विषयों तथा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की।
शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान करने के साथ-साथ शिक्षक देश की आने वाली पीढ़ियों के निर्माण में अहम योगदान देते हैं। शिक्षकों के सम्मान, हितों एवं कल्याण को प्राथमिकता देना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करना हम सभी का दायित्व है।
शिक्षा जगत के विकास और शिक्षक समुदाय के हितों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सभी शिक्षकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा श्रीचंद शर्मा जी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।







