आज यमुना एक्सप्रेसवे स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी में दादरी विधायक श्री तेजपाल नागर जी के साथ मेरठ-सहारनपुर खंड के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा जी के समर्थन में शिक्षकों से संवाद किया और उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर शिक्षक समुदाय से जुड़े विषयों और शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों के योगदान के महत्व पर चर्चा की। शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। वे विद्यार्थियों को ज्ञान, संस्कार और सही दिशा प्रदान कर एक सशक्त एवं विकसित समाज की नींव रखते हैं। शिक्षकों के सम्मान, हितों और अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उनके सुझावों और अपेक्षाओं को महत्व देना आवश्यक है।
शिक्षक समुदाय के हितों को प्राथमिकता देने और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सभी शिक्षकों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा श्रीचंद शर्मा जी के समर्थन में मतदान करने की अपील की।







