पूज्य गुरुदेव, जूनापीठाधीश्वर एवं आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्यपाद श्री स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज के पावन सान्निध्य में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके दिव्य व्यक्तित्व, सरलता एवं आध्यात्मिक ऊर्जा ने मन को गहराई से स्पर्श किया। पूज्य स्वामी जी का आशीर्वाद जीवन में सेवा, संस्कार, आध्यात्मिक चेतना एवं समाज के प्रति समर्पण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है। उनके मार्गदर्शन से न केवल व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, बल्कि समाजहित में कार्य करने की नई दिशा और दृढ़ संकल्प भी प्राप्त होता है।
ऐसे संत महापुरुषों का सान्निध्य जीवन को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाने वाला और जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला होता है।







