
परम पूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामण्डलेश्वर पूज्य डॉ. स्वामी कैलाशानन्द गिरि जी महाराज एवं परम पूज्य संत श्री रवीन्द्र पुरी जी के पावन सान्निध्य में उपस्थित होकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इन महान संतों का स्नेह, आशीर्वचन एवं दिव्य मार्गदर्शन जीवन में आध्यात्मिक चेतना, सेवा भाव और संस्कारों को और अधिक सुदृढ़ करने की प्रेरणा प्रदान करता है। उनका सान्निध्य मन को शांति, ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण से भर देता है, जिससे समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना और प्रबल होती है।
ऐसे पूज्य संतों का आशीर्वाद जीवन को सही दिशा प्रदान करते हुए जनकल्याण के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प मजबूत करता है।






