पुलिस आयुक्त कार्यालय सभागार, सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में आयोजित कोर कमेटी बैठक में गौतमबुद्ध नगर प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री माननीय श्री कुंवर बृजेश सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। बैठक में माननीय विधायकगण, जनप्रतिनिधिगण एवं जनपद के अधिकारीगण उपस्थित रहे, जहां जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। क्षेत्र के विकास, प्रशासनिक समन्वय एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने हेतु आवश्यक सुझाव एवं निर्णयों पर विचार-विमर्श हुआ।
ऐसी बैठकें जनसमस्याओं के प्रभावी समाधान और विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।







